पंचकोशी यात्रियों को मिल रही भोजन प्रसादी में शुद्धता की जांच:-एसपी प्रदीप शर्मा।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
प्रशासन द्वारा पंच कोशी यात्रियों को सामाजिक अन्य स्टालों से जो भोजन प्रसादी प्राप्त हो रही है। उसके लिए भी नगर प्रशासन मोर्चा संभाले हुए। अपप्रशासक सिम्मी यादव ने बताया की प्रमुख पड़ाव पर दी जाने वाली यह निशुल्क भोजन व्यवस्था जारी रहेगी। भोजन शुद्ध हो साफ स्वच्छ जल हो, साफ सफाई हो और बैठने की उत्तम व्यवस्था हो। जिसके चलते यात्रियों को अस्वस्थता न हो। प्रशासन की यह निर्देश प्रमुख रूप से जारी है। वहीं एसपी श्री प्रदीप शर्मा ने, पंचकोशियात्रियों से उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद आम यात्री की तरह ग्रामीणों के साथ दाल बाटी का भोजन किया।












