उज्जैन के मुख्य महाकालेश्वर मार्ग पर महाकाल रेस्टोरेंट में लगी भयावय आग।
सवांददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन के महाकाल क्षेत्र गुदरी चौराहे पर स्थित महाकाल रेस्टोरेंट में मंगलवार रात्रि 10:30 शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। बता दे, कि यह महाकालेश्वर मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग है। यही से पंचकोशी यात्रा का प्रारंभ होता है। इस घटना के समय मार्ग श्रद्धालु और यात्रियों एवं वाहनों से भरा हुआ था। वहीं रेस्टोरेंट में भी लोगो की संख्या ज्यादा थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महाकाल क्षेत्र पुलिस थाना की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 10 मिनट के अंदर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। और बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन की टीम ने समय रहते अपनी सूझबूझ से रेस्टोरेंट में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने और इस रेस्क्यू अभियान में, थाना प्रभारी श्री गगन बदल, एएसआई श्री चंद्रभान सिंह और मनीष यादव सहित पुरी पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।












