हाथरस में घरेलू कलह से युवक ने दी जान, 10 महीने पहले हुई थी शादी
संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस
हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला भूरा गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कल देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजीत पुत्र रामवीर सिंह के रूप में हुई है, जो नगला भूरा गांव का रहने वाला था। अजीत पेशे से ऑटो चालक था और उसकी शादी करीब 10 महीने पहले ही हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। परिजनों के अनुसार, अजीत की पत्नी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसे वापस ससुराल लाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के चलते अजीत ने यह कदम उठा लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।












