करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, थाना उदयपुर के अमावा निवासी शिवम सिंह (27) पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार की शाम करीब 5 बजे पड़ोसी गांव वीरगढ़ में खेत पर हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की मड़ाई व भूसा बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हार्वेस्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।बताया जा रहा है कि मशीन को ठीक करने के प्रयास में शिवम सिंह ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें हाथरस में घरेलू कलह से युवक ने दी जान, 10 महीने पहले हुई थी शादी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें