थाना देवास गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थाना देवास गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सवांददाता संतोष यादव।उज्जैन।

उज्जैन के थाना क्षेत्र देवास गेट पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना के अनुसार, फरियादि का पुत्र लव निर्मल जब शादी समारोह से लौटकर हीरामील की चाल स्थित पुराने सामुदायिक भवन के पास अपनी मोटरसाइकिल लेने पहुँचा, तभी वहाँ पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी जय उर्फ बच्चा ने अवैध 12 बोर के कट्टे से लव पर फायरिंग कर दी, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनिला कैथवास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय मुख्य आरोपी जय उर्फ बच्चा को धर दबोचा, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट और गाली-गलौज के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें