3 अगस्त को महाकाल की पहली सवारी अधिकारियों ने किया मार्ग का अवलोकन।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन। आगामी 3 अगस्त को निकालने वाली बाबा महाकाल की प्रथम सवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सवारी मार्ग पर चल रहे निर्माण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर, संभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को पूरे रूट का निरीक्षण किया।
कमिश्नर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए की सभी कार्य पहली सवारी से पहले तय सीमा (30 जुलाई तक) में पूरे हो जाने चाहिए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
ये भी पढ़ें लालगंज कैंप कार्यालय में विधायक आराधना मिश्रा ने सुनीं जनसमस्याएं












