कर्तव्यों में लापरवाही पर दिलीपपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू

कर्तव्यों में लापरवाही पर दिलीपपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दिलीपपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के क्रम में की गई इस कार्रवाई के दौरान जांच में थानाध्यक्ष द्वारा दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के तथ्य सामने आए। इसके आधार पर उन्हें लाइन हाजिर करने के साथ उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता, उदासीनता या अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार निष्पक्ष एवं कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें 3 अगस्त को महाकाल की पहली सवारी अधिकारियों ने किया मार्ग का अवलोकन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की