हरियाणा रैडक्रास के उपाध्यक्ष अंकुश मिगंलानी के जन्मदिवस पर लगभग 40 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान: जिला रैडक्रास सोसाईटी सचिव गौरव राम करण।

हरियाणा रैडक्रास के उपाध्यक्ष अंकुश मिगंलानी के जन्मदिवस पर लगभग 40 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान: जिला रैडक्रास सोसाईटी सचिव गौरव राम करण।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 25 मार्च। बुधवार को हरियाणा रैडक्रास के उपाध्यक्ष अंकुश मिगंलानी के 40वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत द्वारा रैडक्रास रक्त सैंटर, रैडक्रास भवन पानीपत के प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सचिव रैडक्रास गौरव राम करण ने बतौर मुख्य शिरक्त की। शिविर में जरूरत अनुसार रैडक्रास से जुड़े लगभग 40 स्वंयसेवकों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द, रक्त बैंक प्रभारी डा0 पूजा सिंघल, स्टाफ सदस्य जसमेर, अमित व प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सचिव गौरव राम करण ने रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए उन्हें बैज लगाकर व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच में है, एच.बी. की मात्रा 12.5 ग्राम या अधिक है, वजन 50 किलोग्राम या उससे अधिक है और पिछले छ: महीने में किसी बडी बीमारी पीडि़त ना हो या आप्रेशन इत्यादि ना करवाया हो, तो रक्तदान कर सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है और जरूरमंद लोंगों की जान को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें रक्तदान हेतु आगे आना चाहिये, ताकि कोई भी जरूरमंद को रक्त की निर्बाद आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा सके। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, केवल स्वैच्छिक रक्तदान ही विकल्प है। उन्होनें कहा कि नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी बहुत ही युवा, कर्मठ व ईमादार छवि के व्यक्ति है, जिन्होनें दिसम्बर, 2024 में कार्यभार संभाला है और तभी से रैडक्रास व सैंटजॉन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रयासरत है, ताकि हर जरूरमंद, दिव्यांग वा अन्तिम छोर के व्यक्ति को रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधि का लाभ मिल सके। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने अतिथिगण व रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि रक्त्दान से जरूरमंद मरीज की जान का बचाया जा सकता है। उन्होनें कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में एक बारे भी रक्त्दान करे तो जरूरमंद व्यक्ति को रक्त के लिये इंतजार नहंी करना पड़ेगा, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर रैडक्रास के सभी कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया