योग सप्ताह के चौथे दिन सीआईएसएफ कैंप में हुआ सामूहिक योग सत्र आयो जित,250 से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

योग सप्ताह के चौथे दिन सीआईएसएफ कैंप में हुआ सामूहिक योग सत्र आयो जित,250 से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।दिनांक 19 जून 2026 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत मनाए जाने वाले योग सप्ताह कार्यक्रम 15 जून से 21 जून 2026 के क्रम में चौथे दिन (19-06-2026) को सी०आई०एस० एफ० कैंप 5वीं रिजर्व बटालियन इंदिरापुरम, गाजियाबाद के परिसर मे समूहिक योग सत्र का आजोजन किया गया,कार्यक्रम का उद्घाटन श्री अविनाश सिंह अपर जिलाधिकारी (भू०अ०), सी०आई०एस०एफ० 5वीं रिजर्व बटालियन के कमांडेंट श्री पी०जी० अविनाश कुमार, एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० अशोक कुमार राना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया,आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अंकित त्यागी एवं सारिका सिंह द्वारा उपस्थित करीब 250 योग साधको को योग प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया, उपस्थित योग साधकों का स्वागत करते कमांडेंट श्री पी०जी० अविनाश कुमार ने आयुर्वेद एवं योग के बारे में अपने अनुभव एवं विचार साझा करते हुये तनाव मुक्त जीवन यापन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० अशोक कुमार राना ने “योग से रोग मुक्ति ” विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुये । सभी को आज के योग सत्र मे प्रतिभाग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्वयं व समाज को अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर योग एवं आयुर्वेद द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु आवाह्न किया, जिला प्रशासन तथा आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन होने वाले योग सत्रों में प्रतिभाग करने एवं आगामी 21 जून 2026 को जनपद के विभिन्न स्थलों पर होने वाले समूहिक योग कार्यक्रम में अधिकाधिक उपस्थिति हेतु आमंत्रित किया।उक्त कार्यक्रम में सी०आई ०एस० एफ० कैंप 5वीं रिजर्व बटालियन के बहुसंख्य जवान एवं अधिकारी/ कर्मचारी, सहित आयुष विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें