जनपद एटा: Shyam Narayan Singh के निर्देश पर Neetish Garg ने कस्बा सकीट व रिजोर क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण किया।

जनपद एटा: Shyam Narayan Singh के निर्देश पर Neetish Garg ने कस्बा सकीट व रिजोर क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण किया।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

सीओ सकीट ने क्षेत्र में संचालित शराब के ठेकों की सघन चेकिंग की और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए कस्बा सकीट और रिजोर में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान सकीट थानाध्यक्ष Videsh Rathi समेत पुलिस बल मौजूद रहा, जबकि रिजोर क्षेत्र में थानाध्यक्ष Pradeep Kumar पुलिस टीम के साथ मुस्तैद दिखे। सीओ नीतीश गर्ग ने सुरक्षा के दृष्टिगत स्पष्ट निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और रंगों के महापर्व होली को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए और पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुरूप ही पर्व मनाया जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें