सादाबाद में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:
संवाददाता-अश्वनी कुमार जिला हाथरस
मां ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासाहाथरस के सादाबाद तहसील क्षेत्र के बैरुआ गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मां ने अपने पति पर बेटी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सादाबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पति पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप मृतका की मां रेखा राणा ने बताया कि उनका अपने पति से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। वे वर्ष 2023 से अलग रह रहे थे। रेखा राणा का आरोप है कि इसी विवाद के कारण पति ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। रेखा राणा आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।सीओ बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा सादाबाद सीओ अमित पाठक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। गांव बैरुआ में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है।












