माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर आज राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह किशोर व किशोरी एवं बाल गृह बालिका का किया गया निरीक्षण।

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर आज राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह किशोर व किशोरी एवं बाल गृह बालिका का किया गया निरीक्षण।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 19 फरवरी, 2026 माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर एवं जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर शिवानी त्यागी की अध्यक्षता में आज राजकीय बाल संप्रेषण गृह किशोर स्थित फेस टू एवं राजकीय बाल संप्रेषण गृह किशोरी तथा बल गृह बालिका स्थित से 62 नोएडा का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर नया बोर्ड गौतमबुद्धनगर अभिषेक कुमार, सदस्य किशोर नया बोर्ड महेंद्र सिंह एवं सदस्य किशोर न्याय बोर्ड अरुण कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। राजकीय बाल संप्रेषण गृह किशोर में निरीक्षण के समय विभिन्न जनपदों के 101 किशोर आवासित है तथा बालिका सम्प्रेक्षण गृह मे विभिन्न जनपदों की 13 किशोरी बाल अपचारी आवासित है । तथा बाल गृह बालिका में 199 किशोरी व उनके साथ 13 शिशु आवासित है। निरीक्षण के समय किशोर व किशोरियो के मुकदमों के संबंध में एवं कौशल विकास के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमो के संबंध मे जानकारी प्राप्त की गई तथा अभिलेखों का अवलोकन किया गया निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों के संबंध में राजकीय बाल गृह बालिका एवं राजकीय बाल गृह बालक के प्रभारी सहायक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें