बाइक फिसलने के बाद बिजली के पोल से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बाइक फिसलने के बाद बिजली के पोल से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला कवर फर्दपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतक और घायल दोनों युवक गोलाबाजार कांशीराम कॉलोनी के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बाइक के फिसलने से हादसा होना सामने आया है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें