मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा सहित तीन योजनाओं के लिए 8 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा सहित तीन योजनाओं के लिए 8 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक:-06/06/2026गाजियाबादऋचा चौधरी सहायक निदेशक मत्स्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 08.06.2026 से दिनांक 28.06.2026 तक खोला जा रहा है:-मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
निषादराज बोट सब्सिडी योजना
सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना,उन्होंने बताया कि योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होगें। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त / प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, गाजियबाद कमरा नम्बर 216 द्वितीय तल विकास भवन, गाजियाबाद से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें