मैनपुरी में ओवर स्पीड कार पलटी, तीन लोग घायल
संवाददाता – पंकज मिश्रा
मैनपुरी। बुधवार सुबह कंकन के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड में जा रही एक कार के सामने अचानक एक बाइक आ गई, जिससे चालक ने कार को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में कार सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है।












