काली नदी में डूबे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, भैंसों को पानी पिलाते समय फिसला पैर, गांव में छाया मातम

काली नदी में डूबे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, भैंसों को पानी पिलाते समय फिसला पैर, गांव में छाया मातम

संवाददाता अमन अहमद:- एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मनिकपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय रक्षपाल कश्यप की काली नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रक्षपाल कश्यप पुत्र रामभरोसे सुबह अपनी भैंसों को चराते हुए नदी किनारे पानी पिलाने ले गए थे। इस दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में जा गिरे।

तेज बहाव और गहराई के कारण वे संभल नहीं सके और मौके पर ही डूब गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर अलीगंज एसडीएम जगमोहन गुप्ता और नायब तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है और शव की तलाश जारी है परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर बदहवास हो गए, पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में आत्महत्या की कोशिश नाकाम, फेसबुक मेटा की अलर्ट तकनीक से बची चार जिंदगियां

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें