चिनाई के दौरान गिरकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर।

चिनाई के दौरान गिरकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय राजमिस्त्री की जान चली गई। यह घटना चमननगरिया गांव की है, जहां राजमिस्त्री चिनाई का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल अवस्था में उसे तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अहिरई बिचनपुर निवासी सियानंद पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। जैसे ही मौत की खबर गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर जसरथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के बेटे धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह मजदूरी के लिए चिनाई का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला दुर्घटना का प्रतीत होता है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें