प्रतापगढ़: सांप के डसने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रतापगढ़: सांप के डसने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जिले के टेऊंगा गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी अधिवक्ता अतुल पाण्डेय की दो वर्षीय मासूम बेटी की सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

परिजनों और ग्रामीणों ने ईश्वर से मासूम की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें