कुंडा कचहरी में वादकारी भवन का हुआ भूमिपूजन

कुंडा कचहरी में वादकारी भवन का हुआ भूमिपूजन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा कचहरी परिसर में वादकारियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित वादकारी भवन के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में यजमान सतीश चंद्र मिश्रा रहे, जबकि कुंडा उपजिलाधिकारी अजय यादव द्वारा पूजन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष भागवत प्रसाद मौर्य, महामंत्री योगेश कुमार त्रिपाठी ‘योगी’, अपर उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा, संयुक्त मंत्री अवनीश कुमार ओझा समेत वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चंद्र केसरवानी, के.के. सिंह, अशोक पांडेय, अरुण कुमार दुबे, सुनील पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

वादकारी भवन के निर्माण से कचहरी आने वाले वादकारियों को बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। अधिवक्ताओं ने भवन निर्माण को वादकारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें