सावन मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी

सावन मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम ने बेलखरनाथ धाम सावन मेला क्षेत्र में दुकानों पर छापेमारी की।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दूबे के नेतृत्व में पहुंची विभागीय टीम ने विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वच्छता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

खाद्य विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों में खलबली मची रही। विभागीय अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें