मैनपुरी में भारी जाम: ट्रैक्टर और वाहनों की लंबी कतार से लोगों को हो रही परेशानी
संवाददाता पंकज मिश्रा
मैनपुरी। जनपद के आगरा रोड बाईपास पर ज्योति तिराहा से लेकर सिंधिया तिराहा तक बुधवार सुबह से ही भारी जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंडी में वाहनों को खड़ा करने की जगह न होने के कारण ट्रैक्टर और ट्रक सड़कों पर खड़े कर दिए गए, जिससे पूरे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई वाहन घंटों तक फंसे रहे।
लोगों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से यह स्थिति बार-बार बन रही है। ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।












