पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी,अवैध तमंचे के अभियोग में वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध तमंचे के अभियोग में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि थाना बाघराय पुलिस द्वारा 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में आपको बता दें कि अभियुक्तों को थाना क्षेत्रांतर्गत मुन्नी लाल गौतम के ट्यूबवेल के पास गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना बाघराय प्रभारी श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 विकास प्रधान मय हमराह का0 अंकित कुमार, का० अमरजीत द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र बाघराय के मुन्नी लाल गौतम के ट्यूवबेल के पास 02 अभियुक्तों 1.नितिन श्रीवास्तव पुत्र स्व० श्याम लाल श्रीवास्तव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम भिटारा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ, 2. जयसिंह पाल पुत्र विनोद कुमार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी भिटारा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ के पास से 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से नाजायज तमन्चा बरामदगी के संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0स0 235/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.नितिन श्रीवास्तव पुत्र स्व० श्याम लाल श्रीवास्तव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम भिटारा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ 2. जयसिंह पाल पुत्र विनोद कुमार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी भिटारा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ ।
बरामदगी- 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 विकास प्रधान मय हमराह का0 अंकित कुमार, का० अमरजीत,थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ ।












