पुलिस की गुंडागर्दी शिकायतकर्ता को ही धक्का देकर चौकी से भगाया, वीडियो वायरल

पुलिस की गुंडागर्दी शिकायतकर्ता को ही धक्का देकर चौकी से भगाया, वीडियो वायरल।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पट्टी (प्रतापगढ़)। जनपद में पुलिस के अमानवीय व्यवहार का एक और मामला सामने आया है, जहां चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को ही चौकी इंचार्ज ने अपमानित कर बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा, जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं, को करीब पखवाड़े पहले सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर बर्तन, गहने, नगदी व राशन समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने आसपास के कुछ संदिग्ध युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार जांच के नाम पर उसे टालती रही।मंगलवार शाम जब दुर्गेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ पृथ्वीगंज चौकी पर प्रगति जानने पहुंचे, तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दीं और चौकी से बाहर भगा दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित एसपी से शिकायत करने की बात करता नजर आता है, जिस पर चौकी इंचार्ज का जवाब भी।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ अंग्रेजी शराब एवं देसी शराब के दुकान से संबंधित है ।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें