थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजिया बाद द्वारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में “दो गज पीछे” अभियान चलाया गया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 

थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में “दो गज पीछे” अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जाकर दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया। उन्हें समझाया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को असुविधा होती है। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।अब लोगों को चलने में जाम का सामना करना नहीं पड़ेगा।












