ढाई साल बाद दबोचा गया पोस्ता तस्कर: 180 किलो पोस्ता छिलका कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी जेल भेजा गया

ढाई साल बाद दबोचा गया पोस्ता तस्कर: 180 किलो पोस्ता छिलका कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी जेल भेजा गया

संवाददाता: आयशा अल गजल

सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर में मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में हलियापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब ढाई साल पुराने 180 किलोग्राम पोस्ता छिलका तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसप्रीत पुत्र मनज़ींदर के रूप में हुई है, जो पंजाब के लुधियाना जनपद अंतर्गत थाना दाखा क्षेत्र के शेखूपुरा गांव का निवासी है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। यह मामला 1 अगस्त 2023 का है, जब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन संख्या 82 के पास एक दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार (नंबर पीबी 10 एचए 7373) से 12 बोरियों में भरा 180 किलोग्राम पोस्ता छिलका बरामद किया गया था। इस संबंध में हलियापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी जसप्रीत मौके से फरार हो गया था।
पुलिस को हाल ही में मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हलियापुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक कैलाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने हलियापुर गोशाला तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल शमशेर बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल रामबली राम शामिल रहे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें