Pratapgarh: पट्टी थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक पर कार्रवाई, दोनों तत्काल प्रभाव से निलंबित

कर्तव्यों में लापरवाही के मामले में पट्टी थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक निलंबित
प्रतापगढ़। कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने पट्टी थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। साथ ही मामले में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की ओर से मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में निरीक्षक आनंद पाल सिंह (PNO-912560278) और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह (PNO-902340251) शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही अथवा पुलिस की गरिमा एवं छवि को प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें