Pratapgarh: आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, महिला की हुई झुलस कर दर्दनाक मौत

आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, महिला की हुई झुलस कर दर्दनाक मौत

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेमा ग्राम सभा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा आपको बताते चलें कि मृतका की पहचान सबीरा बानो (28 वर्ष) के रूप में हुई है इसी क्रम में जिसकी ससुराल लीलापुर थाना क्षेत्र में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तेज बूंदाबांदी और बारिश हो रही थी। इसी दौरान सबीरा बानो अपने मायके ढेमा गांव में भैंस चराने के लिए घर से कुछ दूर खेत की ओर गई थी तभी अचानक अंबर में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर सबीरा गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा आपको बताते हैं चलें कि आनन-फानन में परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सबीरा बानो की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल समेत मान्धाता कोतवाली के इंस्पेक्टर सुधीर पांडे भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके साथ ही

घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबीरा बानो के पति और ससुराल पक्ष को भी सूचना दी गई, जिसके बाद ससुराल से भी लोग मायके पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें लापरवाही की लिफ्ट: सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर दो भाई फंसे, मदद के लिए सांसद कार्यालय को करना पड़ा कॉल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया