Pratapgarh: SDM के आदेश के बावजूद नहीं रुका अवैध निर्माण, बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार

SDM के आदेश के बावजूद नहीं रुका अवैध निर्माण, बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार

ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ | दैनिक चक्र

प्रतापगढ़। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पानिगों कोनी में एक बुजुर्ग की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। पीड़ित रामसुख यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित रामसुख यादव, जो उम्रदराज होने के साथ चलने-फिरने में भी असमर्थ बताए जा रहे हैं, का कहना है कि श्यामलाल और संतलाल उनकी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं। उनका आरोप है कि विवादित स्थल के निकट आरोपियों की कोई भूमि नहीं है, इसके बावजूद दबाव बनाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार, मामले की शिकायत कुंडा तहसील प्रशासन से की गई थी, जिस पर एसडीएम कुंडा ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक (आरआई) तथा थाना मानिकपुर प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि एसडीएम के निर्देशों के बावजूद विवादित स्थल पर निर्माण कार्य नहीं रुका है। इससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को दो से चार दिनों के लिए रोक दिया जाए, ताकि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर सके।

फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें रेस की सनक पड़ी भारी: कारोबारी के बेटों की बेकाबू कार ने 7 पुलिसकर्मियों को कुचला, दो की हालत गंभीर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें