Pratapgarh: पुलिस अभिरक्षा में शर्मनाक लापरवाही, मेडिकल कॉलेज से रेप आरोपी जावेद फरार

प्रतापगढ़: मुठभेड़ में घायल रेप आरोपी अस्पताल से फरार पुलिस की घोर लापरवाही उजागर, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मुठभेड़ में घायल होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया रेप का आरोपी
जावेद पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी पर इनाम घोषित था और वह लंगड़ा होने के बावजूद पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार बीती रात पट्टी कोतवाली पुलिस की आरोपी जावेद से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया अस्पताल में सुरक्षा के बावजूद आरोपी सुबह बिस्तर से उठकर बाथरूम जाने के बहाने
फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते रहे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात
दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित
कर दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
फरार आरोपी की तलाश के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है और कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
वहीं मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें कमिश्नरेट गाजियाबाद में उपनिरीक्षकगण हेतु इन्वेस्टमेंट एवं फाइनेंस मैनेजमेंट प्रशिक्षण (Investment Finance Management Training) कार्यक्रम का आयोजन ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें