प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) IPS दीपक भूकर ने बुधवार को लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आईपीएस दीपक भूकर के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ में अपराध पर की जा रही ठोस कार्रवाई और सख्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर की सराहना की।
IPS दीपक भूकर को प्रदेश के तेजतर्रार, ईमानदार और कड़े रुख वाले अधिकारियों में गिना जाता है, वहीं उन्हें मुख्यमंत्री का करीबी अधिकारी भी माना जाता है।
प्रतापगढ़ में उनके नेतृत्व में पुलिस ने कई उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए अपराधियों में खौफ पैदा किया है।
मुलाकात को सकारात्मक माना जा रहा है और इसे जिले की कानून-व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें एटा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप: दांतों से नाक-कान काटकर किया हमला, चार लोग घायल












