प्रयागराज हादसा, पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद समेत 3 हिरासत में, 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
संवाददाता बिपिन मिश्रा
प्रयागराज। फाफामऊ के चंदापुर गांव स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद को उनके बेटे और भतीजे के साथ हिरासत में ले लिया है। मुख्य गिरफ्तारियां और पुलिस कार्रवाई हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है,पूर्व सपा विधायक अंसार अहमद, उनका बेटा मंजूर अहमद और भतीजा अलाउद्दीन।सभी अभियुक्तों को गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।इस मामले में कुल 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। चंदापुर गांव में हुए इस हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों और अमोनिया गैस के रिसाव के खतरों के बीच टीमें लगातार काम कर रही हैं। फाफामऊ के चंदापुर गांव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने और गैस रिसाव के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस अभी मलबे को पूरी तरह साफ करने और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने पर है।












