प्रयागराज: शांति विलास हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के दो वर्ष, आज मनाया जायेगा द्वितीय स्थापना दिवस
संवाददाता आयुष मिश्रा. प्रयागराज। शहर के प्रतिष्ठित शांति विलास हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपने दो सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने द्वितीय स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।
डॉ अजय शुक्ला जी के जारी संदेश में बताया गया कि “हर धड़कन के साथ, हर मुस्कान के पीछे” बीते दो वर्षों में निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की गई है। आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ अस्पताल ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मनुराधा शुक्ला जी का कहना है कि उनका उद्देश्य मरीजों को बेहतर उपचार, सटीक जांच और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि कम समय में ही यह अस्पताल लोगों के विश्वास का केंद्र बन गया है।
स्थापना दिवस के मौके पर अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जायेगा जिसमें डॉक्टरों, स्टाफ और क्षेत्र के लोगों शामिल होगें इस दौरान मरीजों के प्रति समर्पण और सेवा भावना को आगे भी बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
डाक्टर अजय शुक्ला ने बताया कि आने वाले समय में और भी अत्याधुनिक सुविधाएं जोड़कर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।मौके पर मौजूद अस्पताल के डायरेक्टरआनंद शुक्ला जी डा.बिनय शुक्ला डां पवन तिवारी डां प्रभात मिश्रा डां मनीष गुप्ता मनीष सिंह योगेश मिश्रा रोहित यादव ऋषि पांडे देवेश ओझा राजेंद्र शर्मा और समस्त शांति विलास हॉस्पिटल स्टाफ
“आपका विश्वास, हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ शांति विलास हॉस्पिटल निरंतर सेवा के मार्ग पर अग्रसर है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में कोर्ट के समय में बदलाव, मई-जून में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी कार्यवाही












