यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर की महाक्रांति, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर की महाक्रांति, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

लखनऊ/उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में 29 अप्रैल की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में आयोजित एक भव्य समारोह में 36,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्सप्रेस प्रदेश विजन का यह सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित होने वाला है। 12 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में

गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के बीच की दूरियां सिमट जाएंगी। मेरठ से प्रयागराज की यात्रा, जिसमें अभी 10 से 12 घंटे लगते हैं, अब मात्र 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी। यह प्रोजेक्ट न केवल सड़क है, बल्कि यूपी की आर्थिक जीवनरेखा बनने जा रहा है,लंबाई 594 किलोमीटर (यूपी का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे) मेरठ हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा संभल बदायूं शाहजहांपुर हरदोई उन्नाव रायबरेली प्रतापगढ़ और प्रयागराज।शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति में वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंड कर सकें।फिलहाल यह 6-लेन का है, जिसे भविष्य में 8-लेन तक विस्तार दिया जा सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक्सप्रेसवे केवल यात्रा सुगम नहीं करेगा बल्कि यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में इंजन का काम करेगा।

ये भी पढ़ें प्रयागराज: शांति विलास हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के दो वर्ष, आज मनाया जायेगा द्वितीय स्थापना दिवस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें