प्रयागवाल समाज ने मेला क्षेत्र में किया भूमि पूजन
संवाददाता आलोक मिश्रा की रिपोर्ट
प्रयागराज माघ मेला 2026 की तैयारी के बीच
भूमि पूजन तमाम अटकलें के बाद सोमवार को तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज ने माघ मेला क्षेत्र में विधि विधान से भूमि पूजन किया
प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष प्रदीप पांडे अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे
इस बार मेला समय से पहले शुरू हो जाएगा यही कारण प्रयागवाल समाज ने पहले ही भूमि आवंटन की मांग की थी वर्तमान में प्रयागवाल समाज के कुल 920 उपभोक्ता हैं जिन्हें लगभग 774 बीघा भूमि आवांटिट की जानी है उन्होंने बताया कि रविवार से जमीन वितरण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष प्रदीपपांडे ने बताया कि इस बार मेला समय से पहले शुरू होगा इसीलिए प्रयागवाल समाज की ओर से करीब 5 दिन पहले ही सभी व्यवस्थाएं शुरू करने की योजना बनाई गई उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा ऐसे में उनकी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी जरूरी है इसका उद्देश्य मेला
प्राधिकरण से पहले भूमि मांगी गई थी जो अब मिलनी शुरू हो गई है
उन्होंने माघ मेले के सकुशल आयोजन की कामना करते भूमि पूजन किया संगम में होने वाले माघ मेला में लगातार भूमि आवंटन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है
तीर्थ पुरोहित ने दो दिन मेला प्राधिकरण
कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया था धरने के दूसरे दिन 12 दिसंबर को तीर्थ पुरोहितों ने आरोप लगाया कि उनके तीन गाटों की करीब 50 बीघा जमीन खास चौक व्यवस्था समिति को दे दी गई ऐसे मामले कई लोगों ने माघ मेला की व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं












