हाथरस: डायल-112 की पीआरबी वैन खाई में पलटी, तीन पुलिसकर्मी घायल

हाथरस: डायल-112 की पीआरबी वैन खाई में पलटी, तीन पुलिसकर्मी घायल

मंडल संवाददाता अमित चौहान

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर नगला भूस के पास डायल-112 की पीआरबी वैन सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
हादसे में पीआरबी में सवार पुलिसकर्मी स्वदेश, महिला आरक्षी सोनिया पाठक और अरविंद कुमार घायल हो गए। घटना के बाद मौके से गुजर रहे एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने अपनी गाड़ी रुकवाकर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें