फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल! न्याय न मिलने पर महिला ने लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर, दी पलायन की चेतावनी

फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल! न्याय न मिलने पर महिला ने लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर, दी पलायन की चेतावनी

मंडल संवाददाता अमित चौहान

नवाबगंज, फर्रुखाबाद जिले में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब आम आदमी को न्याय के लिए अपने ही घर से पलायन करने की चेतावनी देनी पड़ रही है। नवाबगंज क्षेत्र की गायत्री गली निवासी किरन (पत्नी आनंद कुमार) ने पुलिस की कार्यशैली और दबंगों के आतंक से परेशान होकर अपने घर के बाहर ‘मकान व प्लॉट बिकाऊ है’ का पोस्टर लगा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

किरन ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले उन्होंने गांव बीरपुर में एक प्लॉट खरीदा था। जब वहां निर्माण के लिए ईंटों की नींव रखी गई, तो कुछ दबंगों ने उसे तोड़ दिया और वहां रखी ईंटें भी हटा दीं। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।

अधिकारियों से शिकायत बेअसर

पीड़िता ने ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी (DM) से भी न्याय की गुहार लगाई थी। उनका आरोप है कि प्रशासन के निर्देशों के बावजूद स्थानीय पुलिस उन्हें अपनी ही जमीन पर कब्जा नहीं दिला सकी। सोमवार को जब उन्होंने फिर से निर्माण शुरू करने का प्रयास किया, तो विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों पर केवल शांति भंग की मामूली कार्रवाई की, लेकिन भूमि विवाद का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला।

महिला का दर्द और प्रशासन पर कड़ा सवाल

न्याय न मिलने से आहत महिला का कहना है कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार खौफ के साये में जी रहा है। महिला ने एक बेहद गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है: जिस जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक प्रशासन दोनों महिला अधिकारी हैं, वहां भी यदि एक महिला को न्याय नहीं मिल रहा है, तो वह खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करे इस मामले में मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारी (CO) अजय वर्मा ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में पोस्टर लगाए जाने की कोई जानकारी नहीं है, हालांकि जमीन विवाद के मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें