प्रधान रंजीत यादव ने खोला डॉ. भीमराव के नाम से पक्का स्कूल, बच्चों की पढ़ाई होगी निशुल्क

ग्राम सभा मौली को मिली शिक्षा की सौगात

प्रधान रंजीत यादव ने खोला डॉ. भीमराव के नाम से पक्का स्कूल, बच्चों की पढ़ाई होगी निशुल्क

प्रतापगढ़/कुंडा। ग्राम सभा मौली में बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। ग्राम प्रधान रंजीत यादव ने गांव में डॉ. भीमराव के नाम से पक्का स्कूल बनवाकर शिक्षा की नई किरण जलाई है।

प्रधान की पहल से अब गांव के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय में बच्चों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी और शिक्षा पूरी तरह निशुल्क होगी। इतना ही नहीं, बच्चों की पढ़ाई के लिए मास्टर भी नियुक्त किए गए हैं, जिससे पढ़ाई नियमित और बेहतर ढंग से हो सके।

इस कदम से ग्रामवासी और अभिभावक बेहद खुश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रधान रंजीत यादव को धन्यवाद और शुभकामनाएँ दीं।

गांव के बच्चों के चेहरों पर भी स्कूल खुलने की खुशी साफ झलक रही है। ग्रामीणों का मानना है कि शिक्षा का यह नया मंदिर आने वाली पीढ़ियों को तरक्की की राह दिखाएगा।

ये भी पढ़ें कोतवाल ने पंडालों का किया निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों पर गिरी गाज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें