नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर तुलसीसदन में आयोजित हुये कार्यक्रम, ।।

नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर तुलसीसदन में आयोजित हुये कार्यक्रम, ।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

जनपद में विकास की गति तेज, 9 साल में आधारभूत सुविधाओं का हुआ विस्तार-विधायक सदर
सूचना विभाग के कलाकारो व विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, सूचना व अन्य विभागों की लगायी गयी प्रदर्शनी को आमजनमानस ने सराहा
उत्तर प्रदेश सरकार के ’‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि’ पूरे होने व केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं आमजनमानस को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विधायक सदर ने पत्रकार वार्ता के दौरान नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बताया कि लोगों के बेहतर आवागमन हेतु कई सेतुओं का निर्माण कराया गया जिसमें जिरियामऊ, बकुलाही, करौंदी, गंगा नदी घाट पर एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे सेतु आदि है। उन्होने बताया कि जनपद में मेडिकल कालेज, 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय, बैरमपुर सुवंशा में 50 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। जनपद में राजकीय पालीटेक्निक, आईटीआई, माध्यमिक विद्यालय चलाकपुर, कस्तूरबा गांधी, राजकीय इण्टर कालेज, डिग्री कालेज, नगर पालिका परिषद बेल्हा में 50 टी0पी0डी0 के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट का निर्माण, मण्डी परिषद का आधुनिकीकरण, आवासीय एवं अनावसीय भवनों का निर्माण, पुलिस थानों का निर्माण कार्य कराया गया। जनपद में धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण बड़े पैमाने पर कराया गया। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री अवास योजना ग्रामीण व शहरी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। रोजगार मेलो का आयोजन कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद के 492 राजस्व ग्रामों में जलापूर्ति की जा रही है। जनपद में रूपये 1954.19 करोड़ के 446 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये है, इन प्रस्तावों के सापेक्ष कुल रूपये 1570.26 करोड़ के 170 एम0ओ0यू0 सफलतापूर्वक हस्ताक्षरित किये जा चुके है। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी (जी0बी0सी0) 4.0 एवं 5.0 के अन्तर्गत स्वीकृत 73 परियोजनाओं में से 65 परियोजनायें व्यवसायिक रूप से संचालन में आ चुकी है। उन्होने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या विवाह सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को 9 वर्षो में लाभान्वित कराया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनधियों द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति/प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग के लाभाथियों को फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेन्टर, पीएम किसान सम्मानि निधि, 03 एचपी डीसी व 05 एचपी एसी सोलर पम्प का प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, आरसेटी के प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, पंचायती राज विभाग के सचिव, सफाई कर्मी एवं केयर टेकर को प्रमाण पत्र, श्रम विभाग के मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद व कन्या विवाह योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 26 करोड़ 55 लाख 30 हजार रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए। ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र, निःशुल्क ग्रामोद्योगी टूल-किट्स पॉपकार्न मेकिंग मशीन के लाभार्थियों को पॉपकार्न मेकिंग मशीन का वितरण, मुख्यमंत्री युवा विकास उद्यमी अभियान योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक, दिव्यांगजनो को ब्लान्ड स्टिक का वितरण सहित अन्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मेले में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग व अन्य विभिन्न विभागों की लगायी गयी प्रदर्शनी में जनसामान्य को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी से जनसामान्य को अवगत कराया जाना एवं जनसामान्य को लाभान्वित कराया जाना मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ में पंजीकृत शिल्पी कठपुतली कलाकेन्द्र, बाब हरदेव लोक संगीत पार्टी व राजनाथ लोकगीत पार्टी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दयाराम यादव ने बताया कि नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन सभागार में 18 मार्च को कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया था जिसमें समस्त तहसीलों व जिला मुख्यालय पर सकुशल कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होने कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व मीडिया बन्धुओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 मो0 अनीस व धर्मेन्द्र ओझा द्वारा किया गया। ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया