17 फरवरी को 26 वें महाकाल महोत्सव में ,महिला आयोग की लगेगी जनसुनवाई 

17 फरवरी को 26 वें महाकाल महोत्सव में ,महिला आयोग की लगेगी जनसुनवाई 

महासचिव समाज शेखर ने महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा से की मुलाकात भयहरण नाथ धाम में मेला व मन्दिर समिति ने बैठक कर तय की अपनी जिम्मेदारी 

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में 17 फरवरी को 26 वें महाकाल महोत्सव में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई लगेगी. लोकपाल मनरेगा व धाम के महासचिव समाज शेखर ने विकास भवन में राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य प्रतिभा कुशवाहा से मुलाकात की. वहीं भयहरण नाथ धाम में प्रशासनिक कार्यालय में मेला व मन्दिर समिति ने धाम के अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपनी जिम्मेदारी तय की। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा से महासचिव समाज शेखर ने महाकाल महोत्सव व धाम की गतिविधियों पर चर्चा की. तय हुआ कि 26 वें महाकाल महोत्सव के समापन अवसर पर 17 फरवरी को महिला आयोग की विशेष जन सुनवाई व चौपाल आयोजित होगी. महिलाओं की समस्याओं पर जन सुनवाई कर उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा. वहीं भयहरण नाथ धाम के प्रशासानिक कार्यालय में मन्दिर व मेला समिति की बैठक करके कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी तय की. सभी ने तय किया कि सुव्यवस्था के साथ सभी गातिविधियों मे सहयोग व भागीदारी की जायेगी . पुलिस, प्रशासन व नगर पंचायत सहित सभी विभागों के कार्यो को मूर्त रूप दिया जायेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, हीरा लाल, पुजारी भोला नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, संगठन सचिव राज किशोर मिश्र, मेला समिति के संयोजक शत्रुघन सिंह, मँदिर समिति संयोजक मनीराम पटेल, कार्यालय प्रभारी संजीव मिश्र नीरज, शिव गोबिंद शर्मा, तेज प्रताप सिंह, श्याम मिश्र , आलोक सिंह, दुर्गेश सिंह, अवधेश मिश्र, महेंद्र सिंह, अंकित सिंह , अखिलेंद्र सिंह आदि ने अपनी भूमिका तय की।

ये भी पढ़ें समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें