जनसत्ता कप टूर्नामेंट में पहुंचे राजा भइया, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
दैनिक चक्र
जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़: नगर पंचायत डेरवा में चल रहे जनसत्ता क्रिकेट कप के दूसरे दिन जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक राजा भइया जी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति को इक्यावन हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
इस मौके पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, चेयरमैन कुंवर बहादुर पटेल, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, हरिओम श्रीवास्तव व पूर्व प्रधान मो. अफजल सहित सैकड़ों समर्थक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।












