प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाश आमने-सामने, रवि पासी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट का आरोपी रवि पासी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिले में एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात बदमाश रवि पासी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि रवि पासी हाल ही में 2 सितंबर को पेट्रोल पंप लूट की घटना में शामिल था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से लूट के 6800 रुपये नकद, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

रवि पासी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें पितृ पक्ष 2025: पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये जरूरी नियम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें