RCB ने खत्म किया 18 साल का इंतजार, पंजाब को 6 रन से हराकर पहली बार जीती IPL ट्रॉफी

RCB ने खत्म किया 18 साल का इंतजार, पंजाब को 6 रन से हराकर पहली बार जीती IPL ट्रॉफी

अहमदाबाद। आईपीएल इतिहास में जिस पल का इंतजार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और उसके समर्थक सालों से कर रहे थे, वो आखिरकार 2025 में आ ही गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम IPL इतिहास की आठवीं चैंपियन बन गई।

विराट कोहली की उपयोगी पारी

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए।

टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन की जिम्मेदार पारी खेली।

रजत पाटीदार ने 26, लियाम लिविंगस्टोन ने 25, जबकि मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा ने 24-24 रन जोड़े।

अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया।

पंजाब की ओर से काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई और विजयकुमार विशाक को 1-1 विकेट मिला।

पंजाब ने दिखाई लड़ाई की spirit, पर जीत नहीं मिली

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत धीमी रही।

प्रभसिमरन सिंह ने 26, जोश इंग्लिस ने 39 और प्रियांश आर्य ने 24 रन बनाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया।

नेहल वढेरा और शशांक सिंह ने जीत की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 184 रन पर ही सिमट गई।

RCB के लिए क्रुणाल पंड्या ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए।

भुवनेश्वर कुमार और शेफर्ड ने भी 2-2 विकेट लेकर पंजाब को लक्ष्य से दूर रखा।

बेंगलुरु के लिए ऐतिहासिक दिन

इस जीत के साथ RCB ने 18 साल पुराने सपने को साकार किया।

मैदान पर खिलाड़ी भावुक नजर आए और ड्रेसिंग रूम में सपोर्ट स्टाफ की खुशी भी देखते ही बन रही थी।

फैंस के बीच इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा, सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ हो रही है।

अब तक की IPL विजेता टीमें

मुंबई इंडियंस – 5 बार

चेन्नई सुपर किंग्स – 5 बार

कोलकाता नाइट राइडर्स – 3 बार

राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 1 बार

फाइनल मुकाबले की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, सुयश शर्मा

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में विकास की बड़ी सौगात: राजा भैया ने किया 11.70 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें