एटा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न: त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

जनपद एटा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न: त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

संवादाता अमन अहमद: जनपद एटा में आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्वों के दृष्टिगत शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने की।

बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में अमन-चैन और आपसी भाईचारा हर हाल में बनाए रखा जाएगा। सभी नागरिक पारंपरिक ढंग से पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न करें। उन्होंने कहा कि ये पर्व सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं और इन अवसरों पर कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने कहा कि बकरीद के अवसर पर कुर्बानी से संबंधित किसी भी वीडियो का निर्माण न किया जाए, और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एएसपी राज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी की तैनाती भी की गई है। उन्होंने अफवाहों से सतर्क रहने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।

बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने समुदायों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान करेंगे।

इस अवसर पर सीएमओ डा. यू.के. त्रिपाठी, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, एसडीएम जलेसर सुश्री भावना विमल, एसडीएम अलीगंज विपिन कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा, एआरएम नरेश चन्द्र गुप्ता, एआरटीओ सतेन्द्र कुमार, डीपीआरओ मो. जाकिर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिलेभर से आए संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में विकास की बड़ी सौगात: राजा भैया ने किया 11.70 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया