जनपद में मौसम का रेड अलर्ट, 100 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे निर्माणों से दूर रहें। सभी नागरिक प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें प्रयागराज: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या












