गाजियाबाद,जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (विकास कार्यों से सम्बंधित) की समीक्षा बैठक आहूत
संवाददाता पवन सूर्यवंशी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का वृहद स्तर पर किया जाएं प्रचार—प्रसार, कोई भी पात्र छूटने ना पाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़) (विभागध्यक्ष अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की प्रगति की निरंतर करें मॉनीटरिंग: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़) (दिए गए लक्ष्य के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण समय अन्तराल में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़)
बॉक्स: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना, आरटीई के तहत दाखिलों, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, सरकारी आवास योजना, पेयजल योजना, छात्रवृति सहित आपूर्ति विभाग से सम्बंधित योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिलायें। अधिकारियों को योजनाओं का प्रचार करने के साथ—साथ लाभार्थियों को अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी महोदय ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से अपील की कि ऐसे पात्र लाभार्थि जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है
उन्हें जानकारी देते हुए आवेदन करने हेतु प्रेरित करें। आपके सहयोग से किसी की जरूरतमंद की सहायता हो सकती है।
(गाजियाबाद)।महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में मा.मुख्यमंत्री डैशबोर्ड
जिला अनुश्रवण पुस्तिका (विकास कार्यों से सम्बंधित) नवम्बर माह से सम्बंधित समीक्षा बैठक आहूत हुई।
बैठक के दौरान
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा सम्बंधित सभी विभागों के अध्यक्षों/अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के अधिक से
अधिक प्रचार—प्रसार करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिलायें। उन्होने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का सभी को लाभ लेना चाहिए, जिससे कि हम लोग विद्युत पर ही निर्भर ना रहे। इसके साथ ही सोलर पैनल के अनेक फायदें है, इसलिए सभी को सोलर पैनल अवश्य लगवाने चाहिए। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी बनने से जो परिवार शेष रह गये हैं उन सभी की फैमिली आईडी बनाई जाएं।
उन्होने सभी विभागाध्यक्षों को डीडी कृषि के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु ग्राम सौंपते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र ही फार्मर रजिस्ट्री से बचे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाना/कराना सुनिश्चित किया जाएं।
(जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़) ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना, आरटीई के तहत दाखिलों, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, सरकारी
आवास योजना, पेयजल योजना, छात्रवृति सहित आपूर्ति विभाग से सम्बंधित योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिलायें।
अधिकारियों को योजनाओं का प्रचार करने के साथ—साथ लाभार्थियों को अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से अपील की कि ऐसे पात्र लाभार्थि
जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें जानकारी देते हुए आवेदन करने हेतु प्रेरित करें। आपके सहयोग से किसी की जरूरतमंद की सहायता हो सकती है।
विभागध्यक्ष अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की प्रगति की निरंतर मॉनीटरिंग करते रहें। उन्होने कहा कि दिए गए लक्ष्य के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण समय अन्तराल में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, डीएफओ श्रीमती ईशा तिवारी, सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन, पीडी श्री प्रदीप पाण्डेय, डीडीओ श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तवा सहित सम्बंधित सभी विभागध्यक्षों/अधिकारियों/प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
ये भी पढ़ें जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को उपलब्ध करायी मतदाता सूची व बी.एल.ओ. की नियुक्ति सूची












