मा0सांसद श्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी की समीक्षा बैठक आहूत
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR Noida


गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार कक्ष विकास भवन, गाजियाबाद में भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही आर०डी०एस०एस०, बिजनेस प्लॉन, लैफ्ट ओवर हाऊस होल्ड एवं बिजली बिल राहत योजना 2025-26 की समीक्षा एवं क्रियावन्य हेतु डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी, गाजियाबाद के द्वारा समीक्षा / बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा/बैठक के दौरान जिला गाजियाबाद के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत किये गये कार्यों, बिजनेस प्लॉन 2023-24 एवं 2024-25 में पूर्ण किये गये कार्यों एवं बिजनेस प्लॉन 2025-26 में स्वीकृत तथा किये जा रहे कार्यों, अविद्युतीकृत क्षेत्रों में विभाग द्वारा चलायी जा रही 70/- रूपये प्रति वर्ग फीट की दर विद्युत संयोजन निर्गतन हेतु योजना के अन्तर्गत निर्गत किये गये विद्युत संयोजन एवं की गयी Vertical Re-Structureing के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए समीक्षा बैठक में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
समीक्षा / बैठक में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों ने जिले के निवासीगणों को बेहतर विद्युत सेवा पूर्व से स्थापित पुरानी व जर्जर लाईन/पोंलों के बदलवाने अविलम्ब आवेदनकर्ताओं को विद्युत संयोजन निर्गत करने तथा विद्युत विभाग से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
समीक्षा / बैठक में श्री अतुल गर्ग, माननीय सांसद, गाजियाबाद एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी, गाजियाबाद, डॉ० राजकुमार सांगवान, माननीय संसाद, बागपत एवं सह-अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी, गाजियाबाद, श्रीमती ममता त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष, गाजियाबाद एवं सदस्य, डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी, गाजियाबाद, श्री अजीत पाल सिंह त्यागी, माननीय विद्यायक, मुरादनगर एवं सदस्य, डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी, गाजियाबाद, श्री संजीव शर्मा, माननीय विद्यायक, गाजियाबाद एवं सदस्य, डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी, गाजियाबाद, श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद, श्री पवन कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियन्ता (वि०), गाजियाबाद क्षेत्र प्रथम, गाजियाबाद, श्री नरेश कुमार भारती, मुख्य अभियन्ता (वि०), गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय, गाजियाबाद, समस्त अधीक्षण अभियन्ता एवं समस्त अधिशासी अभियन्ता अन्तर्गत गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद उपस्थित रहे।
(महेश उपाध्याय)
अधीक्षण अभियन्ता /सदस्य सचिव, डी०ई०सी०, गाजियाबाद।












