मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद श्रीअभिनव गोपाल जी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर



आज 14/1/2026 को बैठक में पंचायत भवन निर्माण,संचालन, पंचायत सहायकों द्वारा पंचायत सचिवालय से दी जाने वाली ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को प्रदान किया जाना, हिंडन नदी की स्वच्छता हेतु कराए जाने वाले कार्यों,अंत्येष्टि स्थल निर्माण,परिवार रजिस्टर डिजिटाइजेश, ऑडिट परिपालन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ प्लस ग्रामों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन,सामुदायिक शौचालयों का संचालन आदि समस्त संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई| मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य गुणवत्तापरक कराते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के पंचायत भवनों और अंत्येष्टि स्थलों का निर्माणकार्य 31 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाए।राज्य वित् एवं 15 वे वित् आयोग के अंतर्गत जो धनराशि ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को प्राप्त हो रही है,उसका सदुपयोग विशेषकर स्वच्छता कार्यों को कराते हुए किया जाए। ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु प्रतिदिन घरों एवम उनसे निकलने वाले कूड़े का मूल्यांकन,ई रिक्शा/कचरे वाहन की संख्या,आवश्यक संख्या आदि का आंकलन कर लें।ग्रामवासियों,दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज प्राप्त करते हुए ग्रामों को स्वच्छ बनाया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक,ज़िला पंचायत राज अधिकारी ज़ाहिद हुसैन,ज़िला विकास अधिकारी,समस्त खंड विकास अधिकारियों,सहायक विकास अधिकारी पंचायत कंसल्टिंग इंजीनियर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।












