UPPSC द्वारा 27 जुलाई को आयोजित होगी समीक्षा अधिकारी परीक्षा, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध

UPPSC द्वारा 27 जुलाई को आयोजित होगी समीक्षा अधिकारी परीक्षा, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 की तिथि की घोषणा की है। आयोग के विज्ञापन संख्या ए-7/ई-1/2023 के अंतर्गत आयोजित इस परीक्षा को 27 जुलाई 2025 (रविवार) को एक ही पाली में प्रातः 9:30 बजे से 12:30 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर एक साथ आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने निर्देश जारी किया है कि वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नंबर की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को दो फोटो तथा एक मूल और एक छायाप्रति पहचान पत्र (ID Proof) जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व अर्थात 8:30 बजे से दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व यानी 8:45 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आने की सख्त सलाह दी है।

इसके अतिरिक्त आयोग ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना, प्रश्न पत्र का उत्तर लीक करना, या किसी प्रकार की साजिश रचना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा, जिसमें एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास भी शामिल हो सकता है।

इस संबंध में आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ईमानदारी से परीक्षा में शामिल हों और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों से दूर रहें। आयोग की सख्ती को देखते हुए यह स्पष्ट है कि इस बार परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें आईटीआई बस्ती में नंबर बढ़ाने के नाम पर अवैध वसूलीl 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें