फतेहपुर: किसान की हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

किसान की हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । खागा कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और दो लाठियां भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि खागा कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गोली गांव में खेत में काम कर रहे वृद्ध शिवकुमार सिंह की मामूली कहासुनी के दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बीच-बचाव में आए मृतक के बेटे फूल सिंह और पत्नी कमला को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।

इलाज के दौरान शिवकुमार सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के बेटे फूल सिंह की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी, तीनों आरोपियों पुत्तन सिंह पुत्र छेदीलाल, सुनील सिंह व शत्रुघ्न सिंह पुत्रगण रामकृपाल, निवासी ग्राम कल्लनपुर मजरे सलेमपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यदेव गौतम, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश पाठक और उनकी टीम शामिल रही।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के तीनों नामजद फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और दो लाठियां बरामद की गई हैं।

ये भी पढ़ें UPPSC द्वारा 27 जुलाई को आयोजित होगी समीक्षा अधिकारी परीक्षा, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें