कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण की गुणवत्ता को लेकर प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ गाजियाबाद मे श्री के०डी० मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद


दिनांक-13 जनवरी,2026गाजियाबाद- आज उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, गाजियाबाद विभाग द्वारा जनपद में चलाये जा रहे प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा जिला समन्वयक के कक्ष 215 (A), विकास भवन में जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, गाजियाबाद श्री के०डी० मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिनमें जनपद को आवंटित्त योजनावार और प्रशिक्षण प्रदातावार लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धि की समीक्षा, प्रशिक्षण कार्य की समीक्षा एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। प्रशिक्षण प्रदाता Jeevan Jyoti Group of Institute For Techno And Infosolution Pvt. Ltd., GKR INFRACON INDIA PRIVATE LIMITED, Synergy Telematics Pvt. Ltd., GITI Ghaziabad, Softsolv 24×7 Private Limited, Saxena Electronics, Smt. Shanti Devi Pundir Shiksha Prasar Samiti, Chaudhary Pawan Singh Shiksha Samiti एवं Mewar University द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने के उपरान्त समय से लक्ष्य समाप्त करने हेतु जिला समन्वयक ने निर्देश दिये। टी०ओ०टी०, प्लेसमेन्ट, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रोजेक्ट प्रवीण के अन्तर्गत आने वाले राजकीय विद्यालयों के लिये प्रशिक्षण हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जीरो पावर्टी योजना के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर सेवायोजित कराने हेतु एवं सी०एम० युवा उद्यमी योजनान्तर्गत पंजीकरण कराने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये। बैठक में प्रशिक्षण प्रदाता, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, गाजियाबाद के
जिला समन्वयक श्री के०डी० मिश्र, एम०आई०एस० मैनेजर, अरूण कुमार पाण्डेय, सन्दीप कुमार एवं डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार उपस्थित रहें।












